न्यायपालिका में नियुक्ति में तेज़ी लाने के लिए कॉलेजियम प्रणाली पर पुनर्विचार ज़रूरी: रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को सुझाव दिया कि उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए कॉलेजियम प्रणाली पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "नियुक्तियां कानून मंत्री के कारण नहीं बल्कि व्यवस्था के कारण लंबित हैं।" बकौल रिजिजू, जो व्यवस्था है वह परेशानी पैदा कर रही है और यह सब जानते हैं।