राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि संविधान के समावेशी आदर्शों को हासिल करने के लिए न्यायपालिका में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा कि न्यायिक प्रणाली से जुड़े सभी हितधारकों द्वारा अपनी सोच और कार्य संस्कृति में बदलाव लाने पर आम जनता का न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ सकता है।