न्यायपालिका संविधान के प्रति जवाबदेह है, किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं: सीजेआई रमणा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका को लेकर शुक्रवार को कहा, "न्यायपालिका एक स्वतंत्र अंग है जो अकेले संविधान के प्रति जवाबदेह है, न कि किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के प्रति।" उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक दलों के बीच गलत धारणा है कि न्यायपालिका को उनके कार्यों का समर्थन करना चाहिए।