inshorts

न्यूज़ ऐंकर व आरजे रह चुकीं 21-वर्षीय लक्षिका डागर बनीं एमपी की सबसे कम उम्र की सरपंच

उज्जैन (मध्य प्रदेश) की 21-वर्षीय लक्षिका डागर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राज्य की सबसे कम उम्र की सरपंच बन गई हैं। डागर के अनुसार, वह एमए मास कम्युनिकेशन कर रही हैं और न्यूज़ ऐंकर व रेडियो जॉकी (आरजे) के तौर पर काम कर चुकी हैं। बकौल डागर, वह नालियों, पेयजल व आवास निर्माण पर काम करेंगी।