inshorts

न्यूज़ीलैंड की ओरिनी बनीं चेहरे पर पारंपरिक टैटू के साथ प्राइमटाइम शो करने वालीं पहली शख्स

न्यूज़ीलैंड की 37-वर्षीय ओरिनी काईपारा ठुड्डी पर पारंपरिक टैटू के साथ प्राइमटाइम न्यूज़ बुलेटिन पढ़ने वालीं पहली शख्स बन गई हैं। काईपारा ने अपनी ठुड्डी पर 'मोको काउई' बनवाया है जो न्यूज़ीलैंड में माओरी महिलाओं का पारंपरिक टैटू है। उन्होंने 2017 में एक डीएनए टेस्ट में अपने 100% माओरी होने की पुष्टि के बाद यह टैटू बनवाया था।