inshorts

आतिशबाज़ी के साथ न्यूज़ीलैंड ने किया नव वर्ष 2022 का स्वागत, सामने आया वीडियो

न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को भारतीय समयानुसार करीब 4:30 बजे नव वर्ष 2022 का स्वागत किया। ऑकलैंड के हार्बर ब्रिज पर नए साल के लिए लाइट शो आयोजित किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, ऑकलैंड के स्काई टावर समेत कई इमारतें नए साल के उपलक्ष्य में रोशनी से जगमगाती दिखीं व कई जगह आतिशबाज़ी की गई।