न्यूज़ीलैंड ने कोविड-19 टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन को दी मान्यता

न्यूज़ीलैंड में भारत के उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने ट्वीट करते हुए बताया, "न्यूज़ीलैंड ने 8 मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीकों की सूची में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को शामिल किया है।" उन्होंने आगे लिखा, "हम यात्रा प्रतिबंध हटाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। भारत पहले से ही कोविड-19 का टीका लगा चुके पर्यटकों के लिए खुला है।"