न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से पहले कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ से पहले कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। 7 नवंबर 2012 के इस ट्वीट में रोहित ने मुंबई रणजी टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद लिखा था, "जयपुर पहुंचा हूं...टीम का नेतृत्व करूंगा।" न्यूज़ीलैंड सीरीज़ रोहित की बतौर भारत के पूर्णकालिक टी20I कप्तान पहली सीरीज़ होगी।