inshorts

न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा से की गई तोड़फोड़, भारतीय कॉन्सुलेट ने की निंदा

न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्थित भारत के कॉन्सुलेट (महावाणिज्य दूतावास) ने बताया है कि शहर के यूनियन स्क्वैयर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। कॉन्सुलेट ने घटना की निंदा करते हुए इसे ‘घृणित’ करार दिया है। बकौल कॉन्सुलेट, उचित कार्रवाई के लिए मामला स्थानीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।