बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड 'ए' के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारत 'ए' टीम का एलान कर दिया। संजू सैमसन को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक शामिल हैं। 3 मैचों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत 22 सितंबर से होगी।