न्यूज़ीलैंड की डरपोक बल्लेबाज़ी ने भारत को वापस गेम में ला दिया था: कानपुर टेस्ट पर गावस्कर
कानपुर टेस्ट के 5वें दिन पहले सत्र में न्यूज़ीलैंड के एक भी विकेट न गिरने के बावजूद टेस्ट ड्रॉ होने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उनके बल्लेबाज़ों की आलोचना की है। बकौल गावस्कर, "(न्यूज़ीलैंड) की डरपोक बल्लेबाज़ी ने भारत को गेम में वापस ला दिया...एक बार जब दूसरे सत्र में विकेट गिरने लगे तब भारत ने दबाव डाला।"