न्यूज़ीलैंड-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन के 26वें ओवर में इबादत हुसैन की गेंद पर न्यूज़ीलैंड के ओपनर विल यंग का कैच स्लिप में छूट गया। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कैच छूटने के बाद यंग ने दौड़कर 3-रन लिए लेकिन ओवरथ्रो के कारण गेंद बाउंड्री के पार चली गई और उन्हें कुल 7-रन मिले।