न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन आया सामने
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए के.एल. राहुल व रविचंद्रन अश्विन की जगह ईशान किशन व युजवेंद्र चहल को शामिल किया है। गौरतलब है, भारत 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे है।