टी20 विश्व कप 2021 के ग्रुप-2 मैच में मंगलवार को पाकिस्तान के न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तानी फैन्स न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों को देखकर 'सिक्योरिटी, सिक्योरिटी' चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है, न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सितंबर में अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।