न्यूज़ीलैंड के ली जर्मन के नाम है एक ओवर में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
कैंटरबरी (न्यूज़ीलैंड) के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ली जर्मन के नाम 1-ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1990 में वेलिंगटन के खिलाफ फर्स्ट-क्लास मैच में बर्ट वेंस के 1-ओवर में 8 छक्के जड़े थे। वेंस ने उस ओवर में 17 नो-बॉल समेत 22-गेंद फेंकी थीं और 77-रन बने। अंपायर की भूल से ओवर में 5 वैध गेंदें डाली गईं।