न्यूज़ीलैंड के सेंटनर को आउट करने के लिए स्मिथ और एगर ने मिलकर लिया रिले कैच

टी20 विश्व कप 2021 के अभ्यास मैच में न्यूज़ीलैंड के मिचल सेंटनर को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ऐश्टन एगर ने मिलकर रिले कैच लिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। स्मिथ ने बाउंड्री पर कैच लिया लेकिन संतुलन खोने पर बाउंड्री के बाहर जाने से पहले उन्होंने गेंद अंदर फेंकी जिसे एगर ने लपक लिया।