टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिताब जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मिचल मैक्लैनघन ने कहा है कि उन्हें न्यूज़ीलैंड की हार पर काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों को हारते हुए देखकर काफी बुरा लगता है लेकिन उससे भी ज़्यादा दुख होता है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करती है। 🤣"