ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 8-विकेट से हराकर पहली बार पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवरों में 172/4 का स्कोर बनाकर किसी टी20 विश्व कप फाइनल का सर्वाधिक टोटल बनाया था। अपना दूसरा टी20 विश्व कप फाइनल खेल रहे ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।