inshorts

न्यूज़ीलैंड द्वारा दौरा रद्द करने के बाद इंग्लैंड ने भी पाक दौरे से हटने की पुष्टि की

इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसने 'ना चाहते हुए' भी अक्टूबर में अपनी पुरुष और महिला टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने का फैसला किया है। बतौर ईसीबी, "खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की...मानसिक व शारीरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" सुरक्षा कारणों से न्यूज़ीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद यह फैसला आया है।