न्यूज़ीलैंड ने टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172/4 का स्कोर बनाया जो पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल का सर्वाधिक टोटल है। इससे पहले टी20 विश्व कप फाइनल में पहली पारी का सर्वाधिक टोटल 157/5 था जो भारत ने 2007 में बनाया था जबकि दूसरी पारी का सर्वाधिक टोटल 161/6 वेस्टइंडीज़ के नाम दर्ज है।