न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपनी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टॉम लैथम और केन विलियमसन ने शुक्रवार को चौथे विकेट के लिए 221* रन जोड़कर भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी वनडे पार्टनरशिप दर्ज की। पिछला रिकॉर्ड लैथम और रॉस टेलर के नाम था जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ 200-रन जोड़े थे।