न्यूज़ीलैंड में बाढ़ के चलते 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस दुबई में लैंड हुआ एमिरेट्स का विमान
दुबई से शुक्रवार को उड़ान भरने वाला एमिरेट्स का एक विमान 13 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद वापस दुबई में लैंड हुआ। फ्लाइट EK448 को अपने गंतव्य ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) में आई भीषण बाढ़ के कारण लगभग आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। भारी बारिश के बाद ऑकलैंड ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल बंद कर दिए थे।