पैंगोंग लेक के नज़दीक नई बस्ती बसा रहा है चीन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
अमेरिकी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ द्वारा जारी नई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन पैंगोंग लेक के नज़दीक एक नई बस्ती बसा रहा है। अप्रैल 2022 में इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं था और यहां निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि यह बस्ती किसी अन्य बस्ती जैसी नहीं है।