सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में एक युवक की पैंट पर मधुमक्खियों का झुंड चिपका दिखा है। बकौल पोस्ट, 25-वर्षीय युवक की पैंट पर एक रानी मधुमक्खी आकर बैठी और देखते-ही-देखते हज़ारों मधुमक्खियां उसकी पैंट पर बैठ गईं। हरकत करने से मधुमक्खियां आक्रामक हो सकती थीं और इस वजह से शख्स लगभग 30 मिनट तक बिना हिले-डुले खड़े रहा।