प. बंगाल की दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 10-अक्टूबर को कथित गैंगरेप की शिकार 23-वर्षीय छात्रा को शनिवार को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों की टीम ने पीड़िता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का व्यापक आकलन किया और उसे सुरक्षित पाया। पुलिस ने छात्रा को कॉलेज के गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर सुरक्षा प्रदान की है।