प. बंगाल में होली के दौरान TMC के छात्र परिषद के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर की गई हत्या
उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में होली समारोह के दौरान तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्य आकाश चौधरी की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 3-4 युवकों ने आकाश को घेर लिया और उसके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए। आकाश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।