पेंशन कटौती को लेकर कर्मचारियों की चिंता खत्म, EPFO ने जारी की नई गाइडलाइंस
EPFO ने EPS में हुई गलत पेंशन कटौती/योगदान की समस्याओं को सुधारने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। किसी अयोग्य कर्मचारी के EPS खाते में पैसा जाने पर उसे कैलकुलेट कर ब्याज सहित सही PF खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं, गलती से जोड़ा गया पेंशन सर्विस पीरियड रिकॉर्ड से हटाया जाएगा जिससे भविष्य में कोई दिक्कत न हो।