ईपीएफओ के तहत पेंशन पाने के लिए कर्मचारी को कम-से-कम 10 साल की निरंतर सेवा पूरी करनी होती है। हालांकि, नौकरियों के बीच में समय का फासला होने से अंतर नहीं पड़ता लेकिन कर्मचारियों को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर सक्रिय रखना पड़ता है। वहीं, 10-साल न होने पर कर्मचारी पेंशन खाते की रकम निकाल सकते हैं जिसपर ब्याज नहीं मिलेगा।