inshorts

पेंशन योजनाओं के लिए फीस में कब से होगा बदलाव और किसे नहीं देना होगा कोई शुल्क?

एनपीएस, यूपीएस, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट जैसी पेंशन योजनाओं के लिए 1 अक्टूबर से शुल्क में बदलाव लागू होगा। हालांकि, ज़ीरो बैलेंस वाले खातों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ₹1 से ₹2 लाख तक के कोष पर ₹100, ₹2,00,001-₹10,00,000 तक ₹150, ₹10,00,001-₹25,00,000 तक ₹300, ₹25,00,001-₹50,00,000 तक ₹400 लगेंगे और ₹50 लाख से ज़्यादा होने पर ₹500 लगेंगे।