पीएनबी से लेकर रेडटेप तक, दिवाली पर ये 6 शेयर दे सकते हैं 25% तक रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म आशिका ग्रुप ने 'दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग' के लिए अपने 6 पंसदीदा शेयरों की लिस्ट जारी की है और कहा है कि ये स्टॉक्स अगले एक साल में 25% तक का रिटर्न दे सकते हैं। इस सूची में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), डाबर इंडिया, आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स, स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी, गणेशा इकोस्फीयर और रेडटेप शामिल हैं।