पीएम के एलान के बाद पेपर लीक को लेकर दिल्ली HC ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियुक्त किया स्पेशल जज
दिल्ली हाईकोर्ट ने पेपर लीक और कदाचार से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किया जिसकी विशेष न्यायाधीश जस्टिस जज अनु ग्रोवर बलिगा होंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, "पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द-से-जल्द कठोर दंड और केस के त्वरित निस्तारण के लिए...फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स का...गठन किया जाएगा।"