सूरत (गुजरात) में एक लड़के के चेहरे पर मुक्का मारते एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो गुरुवार का है जब लड़का गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले वाले रास्ते पर साइकल लेकर चला गया था जिस पर एसआई ने उसकी पिटाई की। फिलहाल एसआई को ग्राउंड ड्यूटी से हटा दिया गया है।