पीएम ने हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, नए टर्मिनल की रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की आधारशिला रखने के साथ ही यहां से अयोध्या के लिए पहली कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। यह नया टर्मिनल ₹410 करोड़ की लागत से बनेगा। डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री प्रदेश में ₹10,000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।