पीएम मोदी 11 मार्च को जाएंगे मॉरीशस, राष्ट्रीय दिवस समारोह में बनेंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-मार्च को 2-दिवसीय मॉरीशस दौरे पर जाएंगे और 12-मार्च को बतौर मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी कार्यक्रम में भाग लेगी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मोदी को लेकर कहा था कि ऐसे व्यक्तित्व की मेजबानी सौभाग्य की बात है।