पीएम मोदी 2 दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए भूटान हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान की 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य भूटान के साथ विशेष मैत्री और सहयोग संबंधों को और मज़बूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंगे वांगचुक के 70वें जन्मदिन के समारोह में भी शामिल होंगे और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे।