प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने सोमवार को साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद) पर इंटरनैशनल काइट फेस्टिवल-2026 में हिस्सा लिया और दोनों को भगवान हनुमान की थीम वाली पतंग उड़ाते देखा गया। कार्यक्रम में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित एक शानदार बैनर भी दिखाया गया। वहीं, कुछ पतंगों पर तिरंगा, हिंदू देवी-देवता और दोनों नेताओं के डिज़ाइन भी थे।