पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बैठक के बाद भारत ने जारी किया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने 7 बिंदुओं में बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, "दोनों नेताओं ने इस पर ज़ोर दिया कि दोनों देश सहयोगी हैं ना कि प्रतिद्वंद्वी।" दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-चीन के लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करने की ज़रूरत है।