कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी पुस्तक में कहा है, "मैंने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "'चायवाला' नहीं कहा और न ही कभी यह कहा कि चायवाला होने की वजह से वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।" उन्होंने अपनी पुस्तक में कहा है कि वास्तव में अपने आपको 'चायवाला' कहने वाले खुद प्रधानमंत्री मोदी थे।