सरकार द्वारा X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घिबली आर्ट तस्वीरें शेयर किए जाने पर OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए तिरंगे की इमोजी बनाई है। गौरतलब है, इस पोस्ट में पीएम मोदी की अलग-अलग तस्वीरों की घिबली इमेज शेयर कर सरकार ने लिखा था, "मुख्य पात्र?...नहीं...वह पूरी दास्तान हैं।"