पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल ₹68 लाख का इनाम था। सुरक्षाबलों की ‘निया-नेल्लनार’ योजना और शिविरों की स्थापना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। बकौल पुलिस, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सरकार की नीति के तहत पुनर्वास किया जाएगा।