इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "पीएम मोदी को 75वां जन्मदिन मुबारक हो।" उन्होंने कहा, "उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का एक स्रोत है...मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं🇮🇹🇮🇳।"