inshorts

पीएम मोदी की तस्वीर वाले डॉक्यूमेंट्स दिखाकर हैदराबाद की महिला से की गई ₹1.8 करोड़ की ठगी

हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले फर्ज़ी दस्तावेज़ दिखाकर साइबर ठगों ने 77-वर्षीय महिला से ₹1.8-करोड़ की ठगी की है। ठगों ने पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी और फिर आरबीआई अधिकारी बनकर महिला को ₹2-करोड़ की लॉटरी जीतने का झांसा दिया और महिला से नेट बैंकिंग एक्टिवेट करवाकर उसके फोन का रिमोट-एक्सेस लिया और 9-महीनों में पैसे निकाल लिए।