पीएम मोदी को देखते ही फफक कर रो पड़ा उनका पोस्टर थामे युवक, पीएम ने रुककर दिया ऑटोग्राफ

सूरत (गुजरात) में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में पीएम और उनकी दिवगंत मां की तस्वीर वाला पोस्टर थामे दिखा एक युवक उन्हें देखते ही फफक-फफक कर रो पड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पीएम ने रुककर पोस्टर पर ऑटोग्राफ दिया। एक बीजेपी विधायक ने कमेंट किया, "यही स्नेह मोदी जी को सबका प्रिय बनाता है।"