पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर भड़का पाकिस्तान, किस बात पर लगी है मिर्ची?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पॉडकास्ट को लेकर पाकिस्तान भड़क गया है। दरअसल, पॉडकास्ट में पीएम ने पाकिस्तान को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा था कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति की पहल की लेकिन इसके जवाब में ‘शत्रुता और विश्वासघात’ ही मिला। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इन बयानों पर ऐतराज़ जताते हुए इन्हें ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताया।