पीएम मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र की यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के निर्धारित मार्ग के पास एक बॉक्स के अंदर जिलेटिन स्टिक्स मिली थीं।