पीएम मोदी के बयान 'चीन-भारत के बीच संघर्ष का कोई इतिहास नहीं है' पर चीन ने दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में चीन को लेकर कहा, "अगर हम चीन-भारत के पुराने रिकॉर्ड्स को देखें तो हमारे बीच संघर्ष का इतिहास नहीं मिलता है।" चीन ने इसे लेकर कहा, "हाथी (भारत) और ड्रैगन (चीन) का तालमेल बिठाकर साथ चलना ही दोनों देशों के संबंधों के लिए एकमात्र विकल्प है।"