पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच कौनसे प्रमुख समझौते हुए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान के बीच 21 समझौतों पर दस्तखत हुए। दोनों देशों ने अगले 10-वर्षों के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की है। समझौतों में रक्षा साझेदारी, मानव संसाधन का आदान-प्रदान, कार्बन उत्सर्जन घटाने में नई तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा, डिजिटल साझेदारी 2.0, खनिज संसाधनों पर सहयोग और चंद्रयान-5 मिशन में साथ शामिल हैं।