पीएम मोदी की यात्रा से पहले चीन ने की भारत की विदेश नीति की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से पहले चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की विदेश नीति की तारीफ की है। अखबार ने कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्वायत्तता को मज़बूती से स्थापित किया है। अखबार के अनुसार, भारत और चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से पहले अपने संबंधों को मज़बूत कर रहे हैं।