पीएम मोदी के सुनीता विलियम्स को भारत आने के न्योते पर उनके परिवार ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को भारत आने का न्योता देने के बाद सुनीता के परिवार की सदस्य फाल्गुनी पंड्या ने कहा है, "वह (सुनीता) जल्द ही भारत आएंगी, मुझे तय तारीख तो नहीं पता लेकिन उम्मीद है कि इस साल आएंगी।" उन्होंने कहा, "वह भारत और भारतीयों से प्यार करती हैं।" बकौल फाल्गुनी, वह बहुत खुश हैं।