पीएम मोदी जाएंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान, 15 दिसंबर से शुरू होगी चार दिवसीय यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी की यात्रा 15 से 18 दिसंबर तक चलेगी। इस यात्रा का उद्देश्य मिडल ईस्ट और अफ्रीका में भारत की महत्वपूर्ण साझेदारियों को और मज़बूत करना है। यात्रा के पहले चरण में पीएम, सम्राट अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन जाएंगे।

Load More